धनबाद पुलिस ने सिंदरी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 19 वर्षीय राज गोराई, निवासी रंगामटी, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने 23 नवंबर 2025 की रात गश्ती के दौरान युवक को संदिग्ध गतिविधियों में देखा। पूछताछ के दौरान युवक चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद कर ली और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और चोरी के अन्य मामलों में भी उससे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

