15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

रांची के लालपुर में सनसनी, लड़की समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

ranchi murder 1767888206719

रांची: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी एक युवक की जान का कारण बन गई। बार के बाहर हुए विवाद में अंकित कुमार सिंह नामक युवक को कार से कुचल दिया गया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 4 जनवरी की देर रात करीब 1:15 बजे लालपुर चौक के पास हुई। पुलिस के अनुसार, एक युवती अपने दोस्तों के साथ बार में गई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा युवती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

बार से बाहर निकलने के बाद युवती के साथ मौजूद लोग हर आने-जाने वाले युवक से पहचान कराने लगे। इसी दौरान अंकित कुमार सिंह वहां पहुंचा। रोकने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई।

विवाद के दौरान आरोप है कि मृतक ने एक युवक पर पत्थर से हमला करने की कोशिश की, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने जान से मारने की नीयत से चार पहिया वाहन से लोगों को कुचलने का प्रयास किया। इसी दौरान अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे रिम्स, रांची ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को गढ़वा ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई। बाद में यह मामला लालपुर थाना में ट्रांसफर किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रमनदीप सिंह उर्फ रोमी, रौशन प्रसाद और एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त डिजायर कार भी बरामद की गई है। युवती लालपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है और कार से कुचलने का वीडियो भी जांच के दायरे में है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़