22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

खेलते-खेलते 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 5 साल का बच्चा, इलाज के दौरान मौत

 

आगरा (उत्तर प्रदेश):

अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुरा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा 5 साल का मन्नू अचानक पास में मौजूद 10 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिर गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

परिजनों ने मन्नू को तुरंत एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चे के पिता देशराज ने इस घटना को लेकर थाना अछनेरा में तहरीर दी है।

❗ पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

कुछ दिनों पहले ही किरावली क्षेत्र के गांव खेड़ा बाकंदा में 6 वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरकर मौत हो गई थी। घटना के 34 घंटे बाद उसका शव निकाला जा सका था। इसके बावजूद गांवों में कई जगह कुएं और गहरे गड्ढे आज भी बिना ढके और असुरक्षित पड़े हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह गड्ढा खुला क्यों पड़ा था, बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड क्यों नहीं लगाया गया था। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में मौजूद सभी असुरक्षित गड्ढों और कुओं को तुरंत बंद कराया जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़