22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

चोरी और लूटपाट करने वाले 6 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार।

 

 

 

बोकारो चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने जा रहे दो कर सवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।चन्द्रपुरा थाना अन्तर्गत न्यू पिपराडीह मिलन चौक के पास मुकेश कुमार दास और शंकर यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।मुकेश यादव के पास से बाये कमर में खोंसा हुआ एक रिवॉलवर जिसमें लोड़ अवस्था में एक चक्र जिन्दा गोली एवं दो मोबाईल तथा शंकर कुमार दास का तलाशी लेने पर कमर के पीछे खोंसा एक धारदार भुजाली एवं मोबाईल बरामद किया गया है। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों पकड़ाये व्यक्तियों को थाना लाकर पुछताछ करने पर शंकर कुमार दास, द्वारा यह बताया गया कि अन्य सहयोगी उमेश दास ,दिलीप कुमार महतो , छोटु विश्वकर्मा एवं राजेश करमाली के साथ योजना बनाकर चन्द्रपुरा थाना के मदनपुर गाँव से 22 जुलाई की रात्रि मे चोरी किया ट्रेक्टर नं०- JH11E 8451 को हजारीबाग जिला के आंगो थाना अन्तर्गत औरिया गाँव के रहने वाले प्रमोद साव जिसका कबाड़ी का धंधा है उसको बेचे। उक्त सूचना के आधार पर छापामारी दल द्वारा छापामारी करते हुए 1. शंकर कुमार दास, उमेश दास दिलीप कुमार महतो राजेश करमाली और प्रमोद साव से चोरी का ट्रेक्टर बरामद करते हुए सभी को गिरफ्तार किया गया।

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि राजेश करमाली पुराना अपराधी है और चतरा में हुए का अपहरण कांड में इसकी गिरफ्तारी हुई थी।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़