15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

77वां गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की शक्ति, गूंजा वंदे मातरम्

77th Republic Day Parade 2026: Kartavya Path पर दिखी भारत की शक्ति

नई दिल्ली |

भारत ने आज पूरे गर्व और उत्साह के साथ अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड में देश की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों की शानदार झलक देखने को मिली।

सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथियों के साथ कर्तव्य पथ पहुँचीं और परेड की सलामी ली।

इस वर्ष के मुख्य अतिथि थे —

➡️ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा

➡️ यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन

परेड में करीब 30 झांकियां निकाली गईं, जिनमें राज्यों की संस्कृति, तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई दी। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में उपयोग किए गए हथियारों के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए।

पूरे कार्यक्रम की अवधि लगभग 97 मिनट रही और हर पल देशभक्ति से भरा हुआ था।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़