15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

कतरास थाने से 200 मीटर दूर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, CCTV में कैद वारदात

web file item 9990 30 12 2025 13 53 27
कतरास थाने से महज 200 मीटर दूर ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की वारदात, सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध अपराधी।

HIGHLIGHTS

  1. कतरास थाने से 200 मीटर दूर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी
  2. • सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम
  3. • साइड शटर काटकर दुकान में घुसे अपराधी
  4. • सीसीटीवी फुटेज में करीब एक दर्जन संदिग्ध कैद
  5. • सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची

धनबाद | कतरास थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कतरास थाने से महज 200 मीटर दूर पचगढ़ी बाजार स्थित खेतान टावर में संचालित एक ज्वेलरी शॉप का है, जहां अहले सुबह चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल थाना परिसर के बेहद करीब स्थित है।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पहले दुकान में तैनात सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया। इसके बाद शातिर तरीके से दुकान के साइड शटर को काटकर अंदर प्रवेश किया और कीमती जेवरात समेटकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें करीब एक दर्जन संदिग्ध अपराधी चोरी करते दिखाई दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान मालिक को भी मामले की जानकारी दी है। थाना के इतने पास चोरी की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस घटना के बाद कतरास के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि जब थाने के पास स्थित बड़ी दुकानों की सुरक्षा नहीं है, तो आम लोगों और छोटे दुकानदारों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। उन्होंने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़