21.7 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

Bhagalpur में दोस्तों के संग पार्टी करने निकले युवक की गला रेत कर हत्या

Bhagalpur News: मृतक Bhagalpur के नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी पंचायत के सोहरा गांव का रहने वाला है। मृतक की पहचान मदरौनी निवासी छोटू रजक (27) के रूप में हुई है। उसका शव इलाके के महंत बाबा स्थान के पास पड़ा था और गमछे से ढका हुआ था। जब लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उसकी लाश देखी…

शव गमछे से ढका हुआ था। जब गमछे को हटाया गया तो वह लहूलुहान हालत में मिला, गला कटा हुआ था। इसके बाद घटना की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई, लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक प्रतिदिन शराब का सेवन करता था…

बीती रात वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने निकला था। हालांकि, वह किन दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की हत्या वहीं की गई जहाँ ये लोग शराब पार्टी कर रहे थे। पूजा करने आई महिलाओं ने ही उसकी हत्या कर दी। लोगों ने जब शव देखा तो पहले तो उन्हें लगा कि वह बेहोश पड़ा है। जब शव से तौलिया हटाया गया तो सिर कटा हुआ मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटना के बाद मौके पर पहुँचे परिजन बदहवास हैं।

 

Also Read: Asansol में नशेड़ियों पर कन्यापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 युवक शराब के साथ गिरफ्तार

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़