धनबाद। उत्तर प्रदेश के बरेली में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित 41वीं सीनियर एवं 8वीं कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धनबाद की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों आराध्या पांडे और रितु कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
उनकी इस उपलब्धि पर बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि धनबाद के बच्चों में अपार प्रतिभा है, और आने वाले समय में वे अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम और अधिक रोशन करेंगे। उन्होंने खेल विभाग और सरकार से भी ऐसे खिलाड़ियों को अधिक समर्थन देने की बात कही।
उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वे और उनका संगठन धनबाद के हर प्रतिभावान बच्चे की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
सम्मान कार्यक्रम में कोच विशाल पंडित, तथा खिलाड़ी नूर व्यास, लिखिता शर्मा, अदिति श्रीवास्तव, फरहाद अंजुम, उदय पंडित, अनुपम मंडल, शिवम राज, राज आर्य सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

