Ranchi: झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपिज त्रिवेदी को समन भेजा है। दोनों को आज पूछताछ के लिए एसीबी ऑफिस में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि दोनों आरोपी एसीबी के बुलावे पर पेश होते हैं या नहीं।
मामला क्या है?
IAS विनय चौबे पहले से ही शराब घोटाला, वन भूमि घोटाला और सेवायत भूमि घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे हैं। अब एसीबी ने उनके खिलाफ एक और FIR (नंबर 20/2025) दर्ज की है।
इस नए मामले में निम्न लोगों को आरोपी बनाया गया है:
IAS विनय चौबे
उनकी पत्नी स्वप्न संचिता
नेक्सजेन कंपनी के मालिक विनय सिंह
विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह
विनय सिंह के साले शिपिज त्रिवेदी
शिपिज की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी
विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी
इन सभी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(b), 13(2) और BNS की धारा 49 व 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
ACB की जांच में क्या सामने आया?
ACB के अनुसार:
विनय चौबे की सरकारी सेवा में कुल आय: 2.20 करोड़ रुपये
उनके, रिश्तेदारों और सहयोगियों के खातों में मिले राशि: 3.47 करोड़ रुपये
कथित अवैध संपत्ति: 1.27 करोड़ रुपये
यह उनकी घोषित आय से 53% अधिक है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने विनय चौबे के अवैध धन को निवेश करने और छिपाने में भूमिका निभाई।

