25.7 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

गुमला में 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक हत्या, आरोपी गिरफ्तार; रेप के बाद हत्या का आरोप

 

गुमला (झारखंड):

बसिया थाना क्षेत्र के बनागुटु अंबाटोली गांव में एक 6 साल की बच्ची की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने ग्रामीण शशि पहान पर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

बक्से में मिली मासूम की लाश

शनिवार शाम बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवार वालों ने आसपास के मोहल्लों में काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। खोजबीन के दौरान परिजन जब आरोपी शशि पहान के घर के पास पहुंचे, तो उनके घर का दरवाजा बंद मिला, जिससे शक गहरा गया।

गांव वालों ने दरवाजा खुलवाकर अंदर तलाश की, तो घर में रखे एक बक्से से बच्ची का शव बरामद हुआ। यह दृश्य देखकर परिजन और ग्रामीण सदमे में आ गए।

घटना के बाद आरोपी फरार, फिर गिरफ्तार

बक्से से शव मिलने के बाद शशि पहान मौके से भाग गया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को जोलो गांव के पास शशि पहान को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी की थी घिनौनी हरकत की कोशिश

परिजनों के अनुसार आरोपी पहले भी बच्ची की मां के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर चुका था। इस घटना के बाद बच्ची के पिता ने आरोपी की पिटाई की थी। परिवार का आरोप है कि इसी बदले की भावना में आरोपी ने बच्ची को निशाना बनाया और घिनौने अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़