22.8 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

16 घंटे के बाद डाकीटांड के तालाब से मिला लापता बच्चे का शव, परिजनों के चित्कार से माहौल हुआ गमगीन

 

 

गिरिडीह शहर के गांधी चौक में बीती शाम दो साल का बच्चा नाले में बह गया था. घटना के बाद से ही खोजबीन जारी थी. जिला प्रशासन व स्थानीय लोगो की और से राहत बचाव कार्य चलाया गया था. करीब 16 घंटे बाद गिरिडीह के डाकीटांड स्थित तालाब के पास खेत से लापता बच्चे का शव स्थानीय लोगों के द्वारा खोज कर निकाला गया. जैसे ही बच्चे का शव मिला तो लोगों के बीच अफरा – तफरी मच गयी. इधर प्रशासन नें तुरंत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल ले गयी. घटना के बाद परिजनों के चित्कार से पुरा माहौल गमगीन हो गया. इधर बच्चे के रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने के ले गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव भी मौक़े पर पहुंचे ओर घटना की जानकारी ली. इसी बीच बच्चे का शव बरामद कर लिया गया.

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़