रांची, झारखंड – झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची जिले के लिए 560 करोड़ रुपये से अधिक की 44 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
इनमें से 21 योजनाओं का शिलान्यास 138.74 करोड़ रुपये से किया गया, जबकि 23 योजनाओं का उद्घाटन लगभग 430 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
सभी योजनाएँ शहर की सड़क व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा, शिक्षा एवं कल्याण से जुड़ी हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन की गई प्रमुख 23 योजनाएँ
रतन टॉकीज से न्यूक्लियस मॉल (कर्बला चौक मार्ग) की राइडिंग क्वालिटी में सुधार – 18.21 करोड़
जोन्हा बाइपास की राइडिंग क्वालिटी सुधार – 0.56 करोड़
HEC कोर कैपिटल एरिया (साइट-1) में आवासीय परिसर निर्माण – 303.88 करोड़
दशम फॉल थाना भवन निर्माण – 2.24 करोड़
रांची महिला बैरक निर्माण – 1.25 करोड़
हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन निर्माण – 2.65 करोड़
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, कांके में स्मार्ट OPD भवन – 1.43 करोड़
बुढ़मू में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल – 12.24 करोड़
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके का सुदृढ़ीकरण – 5.53 करोड़
शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएँ
रांची स्मार्ट सिटी में रिक्रिएशन, सामुदायिक एवं इको पार्क का निर्माण
हवाई अड्डा से हिनू चौक, IIT रांची, और राजकीय बस स्टैंड का पुनर्विकास
हरमू और सहजानंद चौक के गोलंबर का हार्डस्केप व सॉफ्टस्केप विकास
रांची में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए आज शहर में ट्रैफिक में बड़ा बदलाव किया गया है।
सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक:
डोरंडा से बिरसा मुंडा कारा
कोकर मार्ग
लालपुर मार्ग
पूरी तरह बंद रहेंगे। इन मार्गों पर किसी भी वाहन का आवागमन नहीं होगा।
ट्रैफिक एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक न हो तो चार पहिया वाहनों का उपयोग न करें।

