13.8 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

धनबाद: BBMKU की शैक्षणिक अव्यवस्था के खिलाफ आइसा का प्रदर्शन, कुलपति का पुतला दहन

web file item 395f 6 1 2026 15 53 8

धनबाद के विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र संगठन आइसा (AISA) ने मंगलवार को कड़ा विरोध दर्ज कराया। रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कुलपति का पुतला फूंका।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लॉ के छात्र शामिल रहे। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में लंबे समय से शैक्षणिक व्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन प्रशासन इसे सुधारने में पूरी तरह असफल साबित हो रहा है। बार-बार ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

छात्रों ने बताया कि सेशन डिले सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। इसके कारण न केवल पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। कॉलेजों की लाइब्रेरी में न तो पर्याप्त रोशनी है और न ही बैठने के लिए पर्याप्त बेंच। आधुनिक पढ़ाई के लिए जरूरी स्मार्ट बोर्ड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, शौचालयों की स्थिति को छात्रों ने बेहद खराब बताया।

आइसा झारखंड के संयुक्त सचिव रितेश मिश्रा और लॉ छात्रा पायल चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को कई बार मांगों से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ, तो छात्र विश्वविद्यालय में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़