रांची
बीएड सत्र 2023–25 में लगातार हो रही देरी और अनियमितताओं को लेकर आजसू छात्र संघ ने बुधवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महासचिव विशाल महतो के नेतृत्व में दर्जनों बीएड छात्रों का प्रतिनिधिमंडल परीक्षा नियंत्रक से मिला और समस्या के त्वरित समाधान की मांग की।
छात्रों ने कहा कि सत्र 2023–25 का सेमेस्टर-3 का रिज़ल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है और सेमेस्टर-4 की परीक्षा भी समय पर नहीं कराई गई, जिससे पूरा सत्र गंभीर विलंब से गुजर रहा है।
दूसरी ओर, द्वितीय पेडालोजी (Minor) पेपर की परीक्षा तिथि की घोषणा न होने से भी छात्र परेशान हैं।
प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि सत्र में देरी से छात्र मानसिक तनाव में हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन आ रहे हैं, लेकिन डिग्री पूरी न होने के कारण छात्र Eligibility से वंचित हो रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
मुख्य मांगें
सेमेस्टर-3 का परिणाम अविलंब जारी किया जाए।
सेमेस्टर-4 की परीक्षा शीघ्र आयोजित की जाए।
द्वितीय पेडालोजी (Minor) पेपर की परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाए।
31 दिसंबर 2025 से पहले अंतिम परिणाम जारी किया जाए।
छात्र संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन समय पर कार्रवाई नहीं करता, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष विकास कुमार, छात्र नेता विक्की कुमार, राज हाजरा, सुदामा महतो, रौनक राज, और विभिन्न बीएड कॉलेजों के कई छात्र मौजूद रहे।

