22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

आंध्र प्रदेश: एक करोड़ का इनामी नक्सली हिड़मा पत्नी सहित एनकाउंटर में ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता

 

आंध्र प्रदेश : मारेदुमिली क्षेत्र में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों ने नक्सल अभियान में एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की। देश के सबसे खूंखार और ₹1 करोड़ के इनामी माओवादी नेता माडवी हिड़मा को उसकी पत्नी सहित छह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह एनकाउंटर सुबह लगभग 6:30 से 7 बजे के बीच चला।

हिड़मा, जिसे हिदमाल्लु और संतोष नाम से भी जाना जाता था, वर्ष 1996 में महज 17 साल की उम्र में नक्सली संगठन से जुड़ा था। समय के साथ वह संगठन की दक्षिण बस्तर बटालियन का शीर्ष कमांडर बन गया और नक्सल हिंसा का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरा।

देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड

हिड़मा कई बड़े और भयावह हमलों का मुख्य आरोपी रहा है—

2010 दंतेवाड़ा हमला – 76 CRPF जवान शहीद

2013 झीरम घाटी हमला – 27 लोगों की मौत

2021 सुकमा–बीजापुर मुठभेड़ – 22 जवान शहीद

इन हमलों ने हिड़मा को सुरक्षा एजेंसियों की “सबसे वांछित सूची” में शीर्ष स्थान पर ला दिया था। उसकी लोकेशन, मूवमेंट और ऑपरेशन स्टाइल अत्यंत गुप्त रखे जाते थे।

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में निर्णायक मोड़

अधिकारियों के अनुसार, हिड़मा का मारा जाना नक्सली संगठन के लिए सबसे बड़ा झटका है।

वह न सिर्फ हिंसक वारदातों का मास्टरमाइंड था, बल्कि जंगल आधारित गुरिल्ला रणनीति का भी प्रमुख योजनाकार माना जाता था।

मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को तेज किया गया है ताकि बाकी माओवादी भी पकड़े जा सकें और संगठन की बची-खुची संरचना को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़