धनबाद : झालसा व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर जिले में मध्यस्थता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
इस बाबत जानकारी देते अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड एवं पंचायत में मध्यस्थता जागरूकता अभियान डालसा की टीम , अधिकार मित्रों द्वारा चलाई जा रही है इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि दूर सुधार ग्रामीण इलाकों में रह रहे आम जनमानस तक त्वरित व सुलभ न्याय पहुंचाई जा सके. मध्यस्थता द्वारा सुलह समझौता के माध्यम से आपसी विवाद को समाप्त करने में सहयोग प्रदान की जाती है ।

