15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

एनसीसी कैडेट व लॉ कॉलेज छात्रों के बीच जागरूकता शिविर, नशे के शिकार दो युवाओं की कराई गई काउंसिलिंग

ZomboDroid 08012026181129

धनबाद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के दिशा-निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद श्री बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एनसीसी कैडेट एवं लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नशे की लत, उसके गंभीर दुष्प्रभाव, उससे बचाव के उपायों तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश श्री मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि नालसा के निर्देशानुसार धनबाद जिले के सभी क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डालसा की टीम द्वारा एनसीसी कैडेट, लॉ कॉलेज एवं अस्पताल परिसरों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अभियान में एलईडीसी चीफ कुमार विमलेंदु सहित कन्हैया लाल ठाकुर, स्वाति कुमारी, शैलेंद्र झा, नीरज गोयल, अशोक कुमार सिंह, डिपेंटी कुमारी गुप्ता, वीणा सिंह एवं चंदन कुमार सक्रिय रूप से शामिल रहे। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नशे की लत से ग्रसित दो युवाओं का मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उन्हें परामर्श (काउंसिलिंग) उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से संवाद कर युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों पर चर्चा की गई।

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे में फंसे युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ व सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़