11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

बलियापुर बाईपास रोड की बदहाली जारी, अधूरे निर्माण से लोगों में बढ़ी नाराजगी

 

धनबाद: बलियापुर बाईपास रोड की खराब हालत एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत का काम अधर में लटका हुआ है, जिससे यात्रियों और आसपास के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पहले गड्ढों और धूल की शिकायत बढ़ने पर कुछ हिस्सों में डस्ट और गिट्टी डालकर अस्थायी रूप से समतल किया गया था। इससे गड्ढों से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन धूल उड़ने की समस्या और ज्यादा बढ़ गई।

जेपी भारत लाइव पर मुद्दा उठने के बाद जल्दबाजी में कई जगहों पर बिटुमिनस डालकर पैबंद लगाने का काम किया गया। लेकिन काला कोला कुसमा शिव मंदिर के पास करीब एक महीने से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। सड़क की एक लेन पर मरम्मत हो चुकी है, जबकि दूसरी लेन आज भी गड्ढों से भरी हुई जर्जर हालत में है।

मझलाडीह मोड़ और बाईपास के पास की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है, जहां डस्ट व गिट्टी डालने के बावजूद बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य को तुरंत पूरा किया जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुचारू हो सके।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़