15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Baliyapur भीषण सड़क हादसा, स्कूल वाहन और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत

1767954198580

धनबाद | बालीयापुर

बीबीएम कॉलेज के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। डिनोबली/ओमोनी स्कूल की गाड़ी और एक स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है, वहीं दुर्घटना के कारणों की भी छानबीन की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत पर सवाल खड़े करता है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़