धनबाद। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वी. के. तिवारी के अंतिम कार्यदिवस पर धनबाद बार के अधिवक्ताओं ने उन्हें स्नेहपूर्ण और सम्मानजनक विदाई दी। अधिवक्ताओं ने उनके न्यायपूर्ण और पारदर्शी कार्यकाल, सरल व्यवहार तथा धनबाद न्यायालय परिसर के सौंदर्यीकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान को विशेष रूप से याद किया।
धनबाद बार के वरिष्ठ अधिवक्ता हुसैन हैकल ने श्री तिवारी को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर बार संघ के गवर्निंग काउंसिल सदस्य जय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल तिवारी, अधिवक्ता धर्मेंद्र बरनवाल और अधिवक्ता मो. सरफराज भी उपस्थित रहे।
अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री तिवारी का नेतृत्व, व्यवहारिक सरलता और न्याय के प्रति अटूट समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उनके कार्यकाल ने न्यायालय की कार्यप्रणाली और वातावरण पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

