13.8 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

Dhanbad JP group Of Institute:बसंत पंचमी का पर्व माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया।

धनबाद:

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में विद्या की देवी माँ सरस्वती की उपासना का पावन पर्व बसंत पंचमी पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विशेष पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंधन सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पूजा कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा

धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष तथा संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर नित्यानंद मंडल ने विधि-विधान से माँ सरस्वती की पूजा की और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही भाजपा धनबाद महानगर के कोषाध्यक्ष भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूजा के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रदीप मंडल ने कहा कि बसंत पंचमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि ज्ञान, ऊर्जा और सकारात्मक सोच की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जेपी ग्रुप छात्रों को न सिर्फ तकनीकी शिक्षा देता है, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और समाज सेवा के मूल्यों से भी जोड़ता है।

वहीं इंजीनियर नित्यानंद मंडल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा और कौशल का सही उपयोग कर देश निर्माण में योगदान देना आज के युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जेपी ग्रुप का उद्देश्य हर छात्र को आत्मनिर्भर, सक्षम और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार बनाना है।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक माहौल के साथ हुआ। पूरा परिसर माँ सरस्वती के जयकारों से गूंज उठा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़