झरिया (धनबाद): धनसार कोलियरी के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात बीसीसीएल के दो कर्मचारी – देवेन्द्र राउत और दीपक कुमार – पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने हाजरी घर में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की।
बताया जा रहा है कि कोयला चोरी रोकने के प्रयास से नाराज़ होकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला-पुरुषों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद कार्यस्थल पर दहशत का माहौल बन गया।
घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसीसीएल कर्मियों का आरोप है कि घटना के समय मौके पर सीआईएसएफ के जवान मौजूद थे।
सूचना मिलते ही झरिया और धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

