15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

भागलपुर–रांची वनांचल एक्सप्रेस दो दिन रहेगी रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Vananchal Express 1767338639102
रांची–भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस (13403/13404) — रांची यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण 6 और 7 जनवरी को रद्द

HIGHLIGHTS

  1. वनांचल एक्सप्रेस 6 और 7 जनवरी 2026 को पूरी तरह रद्द
  2. रांची यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य बना वजह
  3. साहिबगंज, धनबाद, बोकारो और रांची जाने वाले यात्रियों पर असर
  4.  यात्रा से पहले NTES ऐप या 139 से जानकारी लेने की सलाह

भागलपुर भाया साहिबगंज से रांची आने-जाने वाली वनांचल एक्सप्रेस (13403/13404) को 6 और 7 जनवरी 2026 को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय रांची यार्ड में चल रहे रीमॉडलिंग कार्य के कारण लिया गया है, जिसकी जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने दी है।
वनांचल एक्सप्रेस साहिबगंज से धनबाद, बोकारो और रांची के लिए चलने वाली एकमात्र सीधी ट्रेन है। यह ट्रेन प्रतिदिन रात्रि 8:45 बजे साहिबगंज से प्रस्थान करती है। ट्रेन के रद्द होने से इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए अपील की है कि यात्रा से पहले NTES मोबाइल ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़