22.8 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

रामकनाली ओपी क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों बोरी अवैध कोयला जप्त

 

कतरास (धनबाद):

बीसीसीएल एरिया-4 के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत बुटू बाबू बांग्ला के पास बुधवार को सीआईएसएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से जमा किए गए दर्जनों बोरी कोयला बरामद किया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, सीआईएसएफ को इलाके में अवैध कोयला भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और भारी मात्रा में कोयला जब्त किया।

स्थानीय पुलिस को सौंपा गया कोयला

जब्त किए गए कोयले को रामकनाली ओपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने बताया कि ऐसे अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह कार्रवाई कोयला चोरी और अवैध व्यापार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़