25.7 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

ओरिएंटल माइंस क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, CISF–BCCL टीम ने 25 टन अवैध कोयला जब्त किया

 

कतरास: बीसीसीएल के एरिया-3 स्थित ओरिएंटल माइंस क्षेत्र में मंगलवार को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 25 टन अवैध कोयला जब्त किया।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई उस स्थान पर की गई जहाँ लंबे समय से अवैध रूप से कोयले का भंडारण और परिवहन होने की आशंका थी। टीम ने मौके से अवैध गतिविधियों से जुड़े कई शुरुआती सुराग भी जुटाए हैं।

जांच अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले में किसी बड़े सिंडिकेट की भूमिका हो सकती है। सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है और जब्त कोयले के आधार पर अवैध खनन, भंडारण और परिवहन में शामिल लोगों पर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़