11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

बिहार की नई सरकार में बड़ा बदलाव, डिप्टी CM की संख्या बढ़ाने पर विचार

पटना: बिहार की नई बनने वाली नीतीश कुमार सरकार में इस बार उपमुख्यमंत्री पदों की संख्या बढ़ सकती है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कैबिनेट में 4 से 5 उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। यह संकेत झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पहले से ही उपमुख्यमंत्री हैं और इस चुनाव में भी दोनों नेताओं को बड़ी जीत मिली है। इसके अलावा चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी भी मंत्रिमंडल में अहम भूमिका के साथ-साथ डिप्टी सीएम पद की मांग कर सकते हैं।

राजेश ठाकुर के अनुसार, इस बार बीजेपी के विधायकों की संख्या बढ़ी है, जिसके चलते पार्टी द्वारा अधिक मंत्री पदों की मांग तेज हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में जनमत को चुनाव आयोग की मदद से प्रभावित किया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाली नीतीश सरकार पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता योजना का ऐलान कर सकती है।

हाल ही में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। विपक्ष का कहना है कि 14 नवंबर के चुनाव परिणामों में अनियमितताएँ हुईं, जबकि कुछ दलों ने स्ट्रॉंगरूम में छेड़छाड़ और EVM हैकिंग तक के आरोप लगाए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें बीजेपी ने 92 सीटें और जेडीयू ने 80 से अधिक सीटें जीती हैं। लोजपा ने 19 सीटें हासिल की हैं, जबकि आरजेडी इस बार केवल 25 सीटों पर सिमट गई।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़