15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

झारखंड में बैंक हड़ताल का बड़ा असर, 15 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित

 झारखंड में बैंक हड़ताल से हड़कंप, 15 हजार करोड़ का कारोबार ठप

धनबाद/रांची:

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को झारखंड समेत पूरे देश में बैंक कर्मियों ने एकदिवसीय हड़ताल की। इस हड़ताल के चलते राज्यभर में 3 हजार से अधिक बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

सुबह से ही बैंकों में ताले लटके रहे और नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, RTGS और NEFT जैसी सेवाएं बंद रहीं। कई ग्राहक बैंक पहुंचे लेकिन सेवाएं बंद देख मायूस होकर लौट गए।

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डी.एन. त्रिवेदी ने बताया कि हड़ताल के कारण झारखंड में करीब 15 हजार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।

हड़ताल का मुख्य कारण बैंक कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांगें हैं, जिनमें प्रमुख मांग है –

👉 सभी शनिवार को बैंक अवकाश घोषित किया जाए।

👉 पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू किया जाए।

बैंक यूनियनों का कहना है कि रिजर्व बैंक, नाबार्ड, एलआईसी, जीआईसी और वित्त मंत्रालय में पहले से हर शनिवार छुट्टी होती है, लेकिन बैंकों में अब तक यह नियम लागू नहीं किया गया है। इसी भेदभाव के खिलाफ बैंक कर्मियों ने यह कदम उठाया।

लगातार छुट्टियों और हड़ताल के कारण आम जनता और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़