11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

BCCL कामगारों के ज्वलंत मुद्दों पर जनता मजदूर संघ की बड़ी बैठक, 23 सूत्री मांग पत्र पर कड़ा रुख

 

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में कामगारों के लंबित मुद्दों और समस्याओं को लेकर 24 नवंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में BCCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, तथा जनता मजदूर संघ के महामंत्री एवं हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम के बीच 23 सूत्री मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान सिद्धार्थ गौतम ने स्पष्ट कहा कि जनता मजदूर संघ हमेशा से कंपनी के उत्पादन, उत्पादकता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता आया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रबंधन कामगारों के साथ सौतेला व्यवहार करता है, तो संगठन “मुंहतोड़ जवाब” देने के लिए तैयार है और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा हेतु हर स्तर तक संघर्ष करेगा।

उन्होंने कहा कि जनता मजदूर संघ का कोई छुपा एजेंडा नहीं है—मजदूर हित ही सर्वोपरि है।

बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे:

माइनिंग सरदार व ओवरमैन सर्टिफिकेट होल्डर के इंटरनल चयन प्रक्रिया को जल्द शुरू करना

क्लर्क भर्ती की रिक्तियों को पुनः निकालना

लोदना OCP सहित अन्य डिपार्टमेंटल OCP को पुनः चालू करना

गंभीर बीमारी में कर्मचारियों के आउटसाइड रेफरल में देरी न होना

CCWO कॉलोनी की सफाई और रखरखाव में सुधार

विस्थापितों से जुड़े मामलों का गंभीर समाधान

CSR फंड का सही उपयोग—ताकि कोलियरी क्षेत्र के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिले

साल में तीन बार EL लेने की अनिवार्यता समाप्त करना

लंबित वॉशिंग अलाउंस का भुगतान

कोल साइडिंग में CCTV कैमरा लगाकर सुरक्षा मजबूत करना

वर्षों से कार्यरत UG कामगारों की रेगुलराइजेशन की मांग

उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य गोपाल मिश्रा, सुरक्षा परिषद सदस्य एवं केंद्रीय सचिव रंजय कुमार, केंद्रीय कल्याण परिषद सदस्य एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, रामेश्वर सिंह, विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्ष, सचिव, महिला नेत्री एवं कोयला भवन शाखा के कई पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़