21.7 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

छठ पूजा पर रांची रेलमंडल की बड़ी तैयारी, 20 स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित

 

छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेलमंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। रेलमंडल की वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक शुचि सिंह ने गुरुवार को रांची रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए बताया कि नियमित ट्रेनों के अलावा इस बार 20 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें पटना, आरा, गोरखपुर समेत कई जिलों के लिए चलाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को अपने घर तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने बताया कि छठ पर्व के दौरान कुल 500 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की तैयारी की गई है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 44 ट्रेनों में 46 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। साथ ही, स्टेशन पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 24 घंटे का वॉर रूम भी बनाया गया है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिना टिकट स्टेशन में प्रवेश करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, समय से पहले पहुंचने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाया गया है, जिसमें 100 लोगों के बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

शुचि सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कैटरिंग कर्मचारियों को आवश्यक उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। रेल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

छठ पूजा के मद्देनज़र रांची रेलमंडल का यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जिससे त्योहार के दौरान यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़