रांची:
झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ अभियान के तहत पंचायत स्तर तक कैंपों का आयोजन जारी है। राज्य के अलग-अलग विभागों के अधिकारी एक ही जगह मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान कर रहे हैं। इन कैंपों में सबसे अधिक भीड़ मइयां सम्मान योजना के लाभुकों की देखी जा रही है।
एक ही जगह सभी विभागों की सुविधा
राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 28 नवंबर तक हर पंचायत में यह कैंप लगाया जा रहा है। इसमें सामाजिक सुरक्षा, भूमि संबंधी कार्य, आधार कार्ड, बैंकिंग सेवाएं सहित कई विभागों की टीमें सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और सभी जिलों से प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है।
मइयां सम्मान योजना: लाभुकों की बढ़ी उम्मीद
कैंपों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक देखी जा रही है, क्योंकि मइयां सम्मान योजना के कई लाभुकों को पैसा समय पर न मिलने की शिकायत रही है।
इस कैंप में:
आधार सीडिंग
बैंक खाता अपडेट
राशन कार्ड समस्या
भुगतान अटके होने की शिकायत
जैसी सभी समस्याओं का समाधान तुरंत मौके पर किया जा रहा है। बैंक कर्मी, प्रखंड अधिकारी, अंचल अधिकारी और बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम मिलकर तेजी से काम निपटा रही है।
लाभुकों का कहना है कि इस कैंप से उन्हें भाग-दौड़ से राहत मिली है और कई महीनों से लंबित समस्याएं एक ही दिन में सुलझ गईं।

