13.8 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

बिहार बोर्ड को मिले तीन अंतरराष्ट्रीय ISO प्रमाणपत्र, गुणवत्ता और पारदर्शिता में बड़ी उपलब्धि

 

पटना: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और आधुनिक कार्यप्रणाली की दिशा में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। बोर्ड को तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के ISO प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं, जो रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली, सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली से जुड़े हैं।

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि बिहार बोर्ड की कार्यकुशलता, संगठनात्मक क्षमता और पारदर्शी व्यवस्था को दर्शाती है। तीनों श्रेणियों में ISO मानकों को पूरा करना बोर्ड की निरंतर सुधार नीति और उच्च गुणवत्ता मानकों के पालन का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड लगातार अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने, तकनीकी मजबूती बढ़ाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है। इन प्रमाणपत्रों से शिक्षा व्यवस्था में बिहार बोर्ड की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को और मजबूती मिली है।

इस सफलता से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का भरोसा और बढ़ेगा तथा बोर्ड की सेवाओं में आगे और सुधार की उम्मीद भी मजबूत होगी।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़