15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

बिहार: नीतीश कैबिनेट ने 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी, राज्यकर्मियों का डीए 5% बढ़ा

 

बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हरी झंडी दे दी गई है। राज्य कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह रही कि उनके महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी मिल गई है। बढ़ा हुआ डीए जल्द ही वेतन में लागू किया जाएगा।

बैठक में राज्य प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए विभागों के गठन को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा तकनीकी विकास निदेशालय का नाम बदलकर अब “सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) निदेशालय” कर दिया गया है, ताकि उद्योग और छोटे व्यवसायों से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

सरकार का मानना है कि इन निर्णयों से राज्य के कर्मचारियों, उद्यमियों और प्रशासनिक व्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़