10.9 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

बिहार: बारात में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत – 13 घायल, गांव में मातम

 

पश्चिम चंपारण (बेतिया):

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में लौरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारात के दौरान एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई। हादसे में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह हादसा शनिवार रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब नरकटियागंज के लाल गढ़िया से आई बारात दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचने की तैयारी में सड़क किनारे सजी हुई थी। बैंड पार्टी की गाड़ी आने में थोड़ी देर थी, इसी दौरान बगहा की ओर से तेजी से आ रही एक कार अचानक भीड़ पर चढ़ गई और कई लोगों को रौंद दिया।

कार चालक फरार, गुस्साई भीड़ ने वाहन तोड़ा

घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने कार को घेरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया भेजा गया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफ़र किया गया।

लौरिया के थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने पुष्टि की कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और 13 लोग घायल हैं। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़