22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

बिनोद बिहारी महतो जनजागरण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया बिनोद बाबू का 102 वीं जयंती

 

धनबाद: मंगलवार को भेलाटांड में झारखंड के भीष्म पितामह बिनोद बिहारी महतो का 102 वीं जयंती बिनोद बिहारी महतो जन जागरण ट्रस्ट के सदस्यों ने धूमधाम से मनाया। सभी सदस्यों ने बिनोद बिहारी महतो चौक स्थित उनकी प्रतिमा एवं कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद ने पुष्प अर्पण के उपरांत बिनोद बाबू के जीवन के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। सभी ने एकमत से बिनोद बाबू को भारत रत्न देने की बात कही। साथ ही 23 सितंबर को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश की मांग एवं राज्य की राजधानी रांची में उनकी विशाल समाधि स्थल बनाने की मांग रखी।इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष गणपत महतो, सचिव इंद्र नारायण महतो, बसंत कुमार यादव, एसी एसटी एवं ओबीसी माइनॉरिटी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव, महेश यादव, सुशील कुमार सिंह, कृष्ण सिंह, सुदीस्ट कुमार, विजय कुमार जायसवाल, डॉ विजय कुमार, अरुण कुमार,लाली महतो, नवल प्रसाद, अशोक सिंह समेत अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखें।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़