24.7 C
Jharkhand
Saturday, November 8, 2025

चंद्रपुरा में सूर्या हांसदा एनकाउंटर एवं नगड़ी में अस्पताल निर्माण के विरोध में भाजपा ने किया आक्रोश प्रदर्शन 

 

चंद्रपुरा : पूर्व प्रदेश घोषित स्तरीय कार्यक्रम के तहत चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से सूर्या हांसदा एनकाउंटर एवं रिम्स टू के निर्माण के विरोध में चंद्रपुरा मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन गुरुवार को किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा व संचालन तेलों मंडल अध्यक्ष मेघन महतो ने की। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ता सिध्दु – कान्हू प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और जुलूस के शक्ल में प्रखंड मुख्यालय पहुंच धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस दौरान जुलूस में शामिल कार्यकताओं ने सूर्या हांसदा को इंसाफ दो आदिवासियों की जमीन वापस करो समेत राज्य सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्जून सिंह एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार पूर्ण रूप विफल साबित हो रही है। सुबे में लोहा – कोयला बालू की लुट मची हुई है। साथ ही कहा कि अबुआ सरकार की राज में यहां सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा को फर्जी एनकाउंटर दिखा कर हत्या कर दी गई। हांसदा एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, वे खनिज संपदा की लुट का विरोध किया करते थे यही उनका दोष था। साथ ही कहा कि सरकार रांची के नगड़ी में कृषि योग्य भूमि पर रिम्स टू निर्माण करना चाह रही है, जबकि रांची में रिम्स के अलावे दर्जनों अस्पताल संचालित है। कहा कि भाजपा अस्पताल निर्माण का विरोधी नहीं हैं, अगर रिम्स टू बनना है तो संथाल परगना क्षेत्र में निर्माण होगा तो लाखों गरीबों का फायदा होगा। नेता दव्य ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से सूर्या हांसदा की हत्या की जांच सीबीआई से कराने एवं नगड़ी में रिम्स टू निर्माण वापस कराने की मांग पत्र राज्यपाल किया। मौके पर एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक, भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर महतो, रुपेश राय, जिप सदस्य नीतू सिंह, अनीता गुप्ता, सुमन सिंह, भरत झा, ललित लहरें, विनोद मंडल, पप्पु मंडल, मटुकचंद महतो, समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़