धनबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के भागा मंडल अध्यक्ष प्रेम नोनिया के बेटे के जन्मदिन समारोह में भाजयुमो धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल शामिल हुए। यह आयोजन डिगवाडीह कांटा घर के पास प्रेम नोनिया के आवास पर किया गया। भाजयुमो धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने प्रेम नोनिया के बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उसे अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भाजयुमो के कई अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
प्रेम नोनिया, जो भागा मंडल में भाजयुमो की कमान संभालते हैं। समारोह में विशाल जी भी साथ में उपस्थित थे।

