21.7 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

धनबाद: पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन, दोपहर तक 20 यूनिट रक्त संग्रह

 

धनबाद: समाजिक जिम्मेदारी के तहत धनबाद पुलिस लाइन में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी, सभी डीएसपी, पुलिस अधिकारी और जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

शिविर में कुल 100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। दोपहर 12 बजे तक 20 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका था और अधिक पुलिसकर्मी रक्तदान करने के लिए लाइन में प्रतीक्षा कर रहे थे।

रक्तदान शिविर का संचालन सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा की देखरेख में किया जा रहा है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जो जरूरत के समय किसी की जान बचाने में मदद कर सकती है। उन्होंने आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में रक्त की कमी न हो।

शिविर में पुलिसकर्मियों ने अपने योगदान के माध्यम से सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़