धनबाद :19 सितम्बर को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें कुल 23 यूनिट रक्त संग्रह किया गया ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ, डॉ शेखर चंद्रा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक भावेश चंद्र प्रकाश,प्रखंड लेखा प्रबंधक सन्नी लाल विद्यार्थी,विनय कुमार क्लर्क,प्रेम शंकर नेत्र सहायक,सी एच ओ महेंद्र सिंह मीणा, अरविंद कुमार,राजेश निषाद मलेरिया तकनीशियन, रामजीत शर्मा टीबीएचभी ,संजय कुमार एस टी एल एस , सुमन पासवान, यूसुफ अंसारी एवं लायंस क्लब सेनिटेनियल बाघमारा के सदस्यों एवं आम जनों के द्वारा रक्त दान किया गया।
सहयोगी के रूप में लायंस क्लब सेनिटेनियल बाघमारा का अहम भूमिका रही।
रक्त संग्रह करवाने में भारतीय रेडक्रास समिति धनबाद एवं बाघमारा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के संयुक्त तत्वावधान में कौशलेंद्र कुमार सिंह(चेयरमैन), कुमार मधुरेन्द्र सिंह(चेयरमैन सलाहकार) एवं ब्लड बैंक धनबाद की अहम भूमिका रही जिसमें राहुल कुमार,संजीव कुमार,अमृत कुमार एवं राजू महतो थे।
रक्त दान शिविर को सफल संचालन हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

