बोकारो : सिटी सेंटर सेक्टर–4 स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार को अचानक गैस सिलेंडर विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
आग लगते ही स्थानीय लोग और दुकानदारी करने वाले तुरंत बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
सौभाग्य से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिसर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया जारी है।

