15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Bokaro | ठेका कर्मी जयंत सिंह की अपहरण के बाद हत्या, गिरिडीह के जंगल से बरामद हुआ शव

 

बोकारो: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरला थाना क्षेत्र से अपहृत ठेका कर्मी जयंत कुमार सिंह की हत्या कर दी गई है। सोमवार को जयंत का शव गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबियाघाटी के जंगल से बरामद किया गया। बोकारो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

📌 10 दिसंबर की रात हुआ था अपहरण

जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर की रात करीब 10 बजे जयंत कुमार सिंह का बोकारो के भागलपुर मोड़ से अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में उनकी पत्नी अमृता सिंह ने 11 दिसंबर को हरला थाना में कांड संख्या 185/2025 दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी और मुकेश राय समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया था।

📌 ओडिशा से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी

अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी रही। जांच के दौरान मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी के ओडिशा में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद बोकारो पुलिस की टीम ने 14 दिसंबर को भुवनेश्वर स्थित एक होटल से विनोद खोपड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सड़क मार्ग से बोकारो लाया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान विनोद खोपड़ी ने जयंत सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार की और बताया कि शव को गिरिडीह जिले के जंगल में फेंक दिया गया था।

📌 जलेबियाघाटी की खाई से मिला शव

आरोपी की निशानदेही पर बोकारो पुलिस की टीम गिरिडीह पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जलेबियाघाटी की एक खाई से जयंत सिंह का शव बरामद किया गया।

📌 गाड़ी खरीद-बिक्री और वर्चस्व बना हत्या की वजह

स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक, जयंत सिंह और विनोद खोपड़ी के बीच गाड़ी की खरीद-बिक्री और वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि फोन पर विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया, बेरहमी से मारपीट की और फिर हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़