14.1 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

रांची में ब्राउन शुगर कारोबार का भंडाफोड़, तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

 

रांची: मेसरा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन तस्करों — राकेश कुमार सिंह, पिताम्बर महतो और मोहम्मद एतेशाम उर्फ सोनू — को गिरफ्तार किया है।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को 12.13 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹3,900 नकद, पाँच मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से ड्रग्स की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनका संबंध राज्य के बाहर के ड्रग्स सप्लायर गिरोहों से है या नहीं।

सिटी एसपी ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। रांची पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़