22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

संविधान दिवस पर BSP का जुलूस, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ली संविधान बचाने की शपथ

 

धनबाद। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार 26 नवंबर को बहुजन समाज पार्टी (BSP) धनबाद जिला इकाई ने रणधीर वर्मा चौक से जुलूस निकालकर डीआरएम चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जुलूस में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

जुलूस के दौरान कार्यकर्ता नारे लगाते हुए नजर आए—

“संविधान दिवस ज़िंदाबाद”, “संविधान विरोधी ताकतें होश में आओ”, “बाबा साहब अमर रहें”, “बसपा ज़िंदाबाद” आदि।

डीआरएम चौक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बसपा झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं जोन प्रभारी सुबल दास ने कहा कि संविधान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ने से लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियाँ संविधान के नाम पर लोगों में भ्रम और भय फैलाती हैं, जिसे बसपा किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि बसपा का गठन बाबा साहब के मिशन और संविधान को जमीन पर लागू करने के उद्देश्य से हुआ था, और पार्टी आज भी उसी दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम के बाद बसपा कार्यकर्ता कोयला भवन, धनबाद पहुँचे और वहाँ स्थापित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभय कुमार, प्रदेश सचिव बाबूराम मांझी, जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती, जिला प्रभारी सुनील कुमार रविदास, जिला महासचिव मनोज दास, कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद रहीं।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़