15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक

ZomboDroid 09012026200538

रांची:

झारखंड सरकार ने विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बजट सत्र के दौरान 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा, जबकि 9 से 18 मार्च के बीच अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

🔹 स्वास्थ्य बीमा योजना में बदलाव

राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन

अब कर्मचारी 5 लाख रुपये तक एडवांस इलाज राशि ले सकेंगे

CMC Vellore, Apollo, Medanta जैसे बड़े अस्पतालों में इलाज की सुविधा

विधायकों और पूर्व विधायकों के लिए योजना स्वैच्छिक की गई

🔹 महिला सशक्तिकरण

राज्य की 10 पंचायतों में नारी अदालत की शुरुआत

महिला अधिकार, सामाजिक व पारिवारिक मामलों का समाधान

पहले चरण में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे

🔹 अन्य अहम फैसले

DGP नियुक्ति नियमावली 2025 में संशोधन

606 थानों में 8,854 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे

पलामू में 114 करोड़ का रोड ओवर ब्रिज

बोकारो में 157 करोड़ की सड़क परियोजना

सरायकेला में नया डेयरी प्लांट स्थापित होगा

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़