15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

संतकबीरनगर से अजमेर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से ज्यादा यात्री घायल

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब संतकबीरनगर से तीर्थनगरी अजमेर जा रही एक निजी बस की आमने-सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

घटना बस्ती कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बडेवन फोरलेन के पास देर रात हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में बस चालक, ट्रक चालक और दो यात्री शामिल हैं। अधिकतर यात्री तीर्थयात्रा पर अजमेर जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़