11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

21 नवंबर से धनबाद के सभी 256 पंचायतों में लगेगा शिविर, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

 

धनबाद जिले के सभी 256 पंचायतों में 21 नवंबर से शुरू होने वाले आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि सभी शिविरों की मॉनिटरिंग जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के माध्यम से की जाएगी। आम नागरिकों की सुविधा के लिए शिविरों में विभिन्न योजनाओं के अलग-अलग काउंटर, हेल्प डेस्क, जनप्रतिनिधियों के लिए मंच, तथा आम लोगों के लिए पानी, शेड और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

शिविरों में क्या मिलेगा?

राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी

विभिन्न योजनाओं और समस्याओं से संबंधित आवेदन स्वीकार

विभागों द्वारा त्वरित निष्पादन

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

छात्रों को साइकिल वितरण

जरूरतमंदों को कंबल वितरण

मौके पर ही शिकायत निवारण

शिविरों में प्रखंड स्तरीय समन्वय पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

फोकस एरिया योजनाएँ

जाति / आवासीय / आय प्रमाण पत्र

अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना

किसान क्रेडिट कार्ड

LAMPS-PACS सदस्यता

सर्वजन पेंशन योजना

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना

बिरसा हरित ग्राम योजना

हरा राशन कार्ड

बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड

तथा अन्य विभागीय योजनाएँ

जिन योजनाओं में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, उन लाभुकों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़