धनबाद: “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” अभियान के तहत पूर्वी टुंडी प्रखंड के लटानी पंचायत में शनिवार को सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण आवश्यक प्रमाण पत्र और योजनाओं का लाभ लेने पहुँचे।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से त्वरित सेवा उपलब्ध कराई गई।
सिर्फ 15 मिनट में जॉब कार्ड और 1 घंटे के अंदर जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र बनाकर लाभुकों को सौंपे गए। इसके साथ ही महिला समूहों को JSLPS के माध्यम से 5 लाख रुपये का डमी चेक दिया गया। पात्र छात्रों को साइकिल वितरण भी किया गया।
शिविर में अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, और मुखिया ऐनुल हक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभिन्न परिसंपत्तियों का संयुक्त रूप से वितरण किया।
लाभुकों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।

