11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

बिहार में NDA की अप्रत्याशित जीत पर धनबाद में जश्न, रणधीर वर्मा चौक पर माहौल उत्सवमय

 

धनबाद: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिली अप्रत्याशित और भारी जीत का असर धनबाद में भी देखने को मिला। नतीजों के बाद रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर खुशी का इज़हार किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच समर्थक पार्टी के झंडे लहराते हुए नाचते-गाते दिखाई दिए।

जश्न के दौरान झारिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजयुमो धनबाद जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल, और जदयू धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह भी मौजूद रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार की जनता को NDA को भारी समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया और इस जनादेश को ऐतिहासिक व अविस्मरणीय जीत बताया।

नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट संदेश दिया है, और यह जीत आने वाले समय में गठबंधन को और मजबूती देगी।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़