25.7 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

झारखंड में 3 दिसंबर से फिर बढ़ेगी ठंड, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना

 

रांची। झारखंड में एक बार फिर कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 दिसंबर से राज्य में शीतलहर जैसी परिस्थितियाँ बन सकती हैं और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सोमवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से बादलों की मौजूदगी के कारण राज्य में ठंड का असर थोड़ा कम था, लेकिन अब उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तेज होने से तापमान गिरने लगेगा।

कहाँ कितना तापमान?

गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 10.3°C दर्ज हुआ।

बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 15.6°C रहा।

रांची का न्यूनतम तापमान 13.4°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक है।

डाल्टनगंज में तापमान 11.5°C, जबकि जमशेदपुर में 13.8°C रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में रांची के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट संभव है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवात “दितवाह” के प्रभाव के बाद मौसम तेजी से साफ होगा, जिससे रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी।

अगले चार दिनों का अनुमान

उत्तर-पश्चिमी झारखंड में तापमान 2–3°C की गिरावट

पूरे राज्य में धीरे-धीरे 3–4°C की कमी

कई जिलों में शीतलहर चलने की बढ़ सकती है संभावना

मौसम विभाग ने लोगों को रात और सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़