15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Chandankiyari News | झाड़ियों में महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी

Chandankiyari में महिला का अधजला शव | Bokaro Crime News Today

चंदनकियारी (बोकारो) – झारखंड के बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास झाड़ियों में एक महिला का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय नमिता देवी के रूप में हुई है, जो बालीडीह थाना क्षेत्र के बनशिमली गांव की रहने वाली थीं।

जानकारी के अनुसार, किसी ने महिला की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया है। घटना की सूचना मिलते ही चंदनकियारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। पुलिस मृतका के परिजनों से संपर्क कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़