11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

चंद्रपुरा प्रखंड अंचल अधिकारियों, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ 

 

चंद्रपुरा : स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत गुरुवार को चंद्रपुरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वच्छ चंद्रपुरा, सुंदर चंद्रपुरा हो बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, सीओ नरेश कुमार वर्मा की संयुक्त नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड सह अंचल कर्मियों के अलावे क्षेत्र आमजनों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाया गया। साथ ही प्रखंड परिसर एवं अलग – बगल में झाड़ू लगाकर फैले गंदगी की साफ-सफाई की गई। बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने स्वच्छता पर चर्चा करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निरोग रहने के लिए आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की गांव – मुहल्लों में साफ सफाई रखेंगे तो हम सभी स्वस्थ एवं सुंदर रहेंगे। कहा कि स्वच्छता का अर्थ सिर्फ उपदेश देना नहीं चाहिए। इसे जन-जन को अपनाने की जरूरत है तभी स्वच्छ चंद्रपुरा का सपना साकार हो सकता है। सीओ नरेश कुमार वर्मा ने कहा एक दिन एक घंटा श्रमदान कर स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करेंगे, अपने परिवार मुहल्ले गांव एवं कार्यस्थल पर न तो स्वयं गंदगी फैलायेंगे और न दूसरे को फ़ैलाने देंगे। मौके पर बीपीओ दीपक कुमार महतो, कम्प्यूटर ऑपरेटर अनुप कुमार, सूर्य प्रकाश, राजेश महतो, दिनेश मोदी, गोतम महतो, सतेन्द्र साव , आशीष शर्मा, समेत ब्लाक, अंचल कर्मी एवं जे एस एल पीएस कर्मी मौजूद थे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़